Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Entertainment : त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया

जैसे-जैसे अविनाश तिवारी की फिल्म जिन्नी वेड्स सनी 2 की प्रोमोशन्स की स्पीड तेज हो रही है, वैसे-वैसे मेधा शंकर भी अपने को-स्टार अविनाश तिवारी की तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं। मेधा ने खुलासा किया कि इस फिल्म का हिस्सा बनने का सबसे बड़ा कारण अविनाश ही थे।

प्रोमोशनल बातचीत के दौरान मेधा ने बताया कि सिर्फ स्क्रिप्ट और फिल्म का स्केल ही नहीं, बल्कि अविनाश की मौजूदगी ने उनका फैसला आसान बना दिया। उन्होंने सेट पर अपने एक्सपीरियंस को भरोसे और कम्फर्ट से भरा बताया, जो उनके मुताबिक इंडस्ट्री में खासकर महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा, “जब आप एक फीमेल एक्ट्रेस होती हैं और थोड़ा शांत स्वभाव की दिखती हैं, तो लोग आपको सीरियसली नहीं लेते। फीमेल पर्सपेक्टिव से कह रही हूं। अविनाश की वजह से ही मुझे बहुत वेलकम फील हुआ। वो नए टैलेंट और महिलाओं के लिए बहुत सपोर्टिव हैं… वो एक सिक्योर एक्टर हैं। उन्होंने मुझे ये स्पेस दिया कि मैं खुलकर बता सकूं कि मुझे क्या ठीक नहीं लगता और मैं क्या अलग करना चाहती हूं। ये सब अविनाश से शुरू हुआ, और साथ ही प्रशांत झा सर भी बहुत सपोर्टिव और फीडबैक के लिए ओपन हैं। दोनों ने मुझे हिम्मत से अपनी बात रखने की आज़ादी दी।”

मेधा ने आगे कहा, “वो ऐसे एक्टर हैं जो खुद सजेस्ट करते हैं कि मैं अपने किरदार के हिसाब से डायलॉग्स ले लूं। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अगर उन्हें लगता है कि जिन्नी को किसी चीज़ पर स्टैंड लेना चाहिए, तो वो खुद बताते हैं। उन्हें इससे कुछ हासिल नहीं होना, फिर भी वो करते हैं। मैंने पहले कभी किसी मेल को-एक्टर को ये कहते नहीं देखा कि लड़की का किरदार और दमदार होना चाहिए।”
WhatsApp Image 2026-04-22 at 14.01.22.jpeg

ये पहली बार नहीं है जब अविनाश को किसी को-स्टार से ऐसी तारीफ मिली हो। इससे पहले उनकी लैला मजनू की को-स्टार त्रिप्ती डिमरी भी उनके सपोर्टिव नेचर की खुलकर सराहना कर चुकी हैं।

त्रिप्ती ने याद करते हुए कहा, “मुझे लैला मजनू के सेट पर बहुत नर्वसनेस होती थी। मुझे तब एक्टिंग का ‘अ’ भी नहीं आता था। मैं इतनी घबरा जाती थी कि कभी-कभी लगता था ये मेरे बस की बात नहीं है।”

उन्होंने बताया कि उस वक्त अविनाश ने सही समय पर उन्हें मोटिवेट किया। “ये सब सुनने के बाद अविनाश ही थे जिन्होंने मुझसे कहा, ‘नहीं यार, तुम्हें ट्राय करना चाहिए।’ उन्होंने ही मुझे एक्टिंग वर्कशॉप जॉइन करने की सलाह दी,” उन्होंने कहा।

त्रिप्ती के मुताबिक, वही एक सलाह उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गई। “उस एक्टिंग वर्कशॉप ने मेरी लाइफ बदल दी। तो थैंक यू अविनाश, उस वर्कशॉप के लिए,” उन्होंने आभार जताते हुए कहा। उन्होंने अविनाश को एक शानदार इंसान और बेहद सपोर्टिव को-एक्टर भी बताया।

जिन्नी वेड्स सनी 2 को एक स्टैंडअलोन लेकिन सीक्वल की तरह पेश किया गया है, जो एक मिसमैच्ड लव स्टोरी को एक बड़े इंडियन वेडिंग के हंगामे के बीच दिखाती है। फिल्म में अविनाश एक जिद्दी पहलवान के रोल में नजर आएंगे, वहीं मेधा एक फ्री-स्पिरिटेड लड़की के किरदार में दिखेंगी। कहानी का बड़ा हिस्सा मसूरी की खूबसूरत पहाड़ियों में शूट किया गया है। ह्यूमर, इमोशन्स और शादी के ड्रामे का मिक्स ये फिल्म एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनने का वादा करती है।

अविनाश तिवारी के लिए ये फिल्म उनके लगातार बढ़ते प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में एक और मजबूत कड़ी जोड़ती है, जिससे उनकी एक भरोसेमंद परफॉर्मर वाली इमेज और मजबूत होती है। वहीं मेधा शंकर भी ऐसे किरदारों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं, जिनमें स्ट्रेंथ और सेंसिटिविटी दोनों झलकती हैं।