Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : भदेवरा में अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। भदेवरा निवासी मन्नू यादव (50) अपनी भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गए थे। इसी दौरान भैंस का बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे पकड़ने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद जाल की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं।