Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:एनपीएस पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी श्रेया यादव, प्रबंधक ने किया सम्मान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। बदलापुर तहसील के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल  एनपीएस पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट साइंस में पढ़ने वाली शाहपुर सानी निवासी श्रेया यादव पुत्री मनमोहन यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में टॉप किया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने श्रेया यादव को स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रेया यादव ने न सिर्फ विद्यालय अपितु पूरे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है।श्रेया यादव के दादा रमाशंकर यादव सेवा निवृत्ति प्रिंसिपल हैं। वह गांव में ही रमाशंकर यादव इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित कर रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए श्रेया यादव को बधाई दी है।