इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>टॉपर्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव।
जौनपुर। कादीपुर, रामदयालगंज स्थित DBS इंटर कॉलेज का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा-10) सत्र 2025-26 का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष सिंह एवं प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा में वैष्णवी मिश्रा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्रेसी यादव ने 95.40 प्रतिशत, शिवांश सिंह ने 95.00 प्रतिशत, श्रेष्ठ यादव ने 93.60 प्रतिशत, आर्यन त्रिपाठी एवं सर्वेश प्रजापति ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा उपासना पटेल (93.00%), गरिमा सिंह (92.40%), आयुष मौर्य (92.00%), आदर्श प्रताप सिंह (91.40%), मोहित दुबे (90.60%) तथा नैन्सी दुबे (90.40%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।