Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की मेधावी छात्रा शांभवी सिंह ने किया टॉप।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की मेधावी छात्रा शांभवी सिंह ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98% अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा, विद्यालय निदेशक डॉ. अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह, तथा प्रबंध निदेशक कार्तिकेय सिंह एवं विकास सिंह ने शांभवी सिंह को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शांभवी के निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी शांभवी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। शिक्षकों ने बताया कि शांभवी हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर, जिज्ञासु और मेहनती रही है, जिसने निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार ने शांभवी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।