Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Varanasi: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने आम श्रद्धालु बनकर किया काशी विश्वनाथ का दर्शन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

वाराणसी। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों वाराणसी के दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और मंदिर परिसर का विस्तार से अवलोकन किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने धाम की भव्यता, स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की।मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। खास बात यह रही कि आशीष विद्यार्थी यहां किसी विशेष अतिथि की तरह नहीं, बल्कि एक आम श्रद्धालु के रूप में पहुंचे।अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की मशहूर खान-पान परंपरा का भी आनंद लिया। इस दौरान वे चर्चित दीना चाट भण्डार पहुंचे, जहां उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद लिया और स्थानीय व्यंजनों की खुलकर तारीफ की।

“काशी एक जीवंत अनुभव है” -अभिनेता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इससे पहले वे वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में रामनगर आए थे, जहां उन्होंने लस्सी का आनंद लिया और शहर की खूबसूरती को करीब से देखा। उनके अनुसार काशी एक जीवंत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर शहर है, जहां आने से मन को विशेष शांति मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां हर व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिलता है।