इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से 75 kg बारूद, कलमी सोडा 44kg, पीला पाउडर 94kg, बरेठा 72kg तथा यूरिया 30kg समस्त विस्फोटक बनाने की सामाग्री बरामद।
शाहगंज, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर
कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोक थाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर, गिरेन्द्र सिंह के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखविर खास की सूचना पर चेकिग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों अफसर हुसैनी पुत्र इसरार हुसैनी निवासी अरसिया थाना सरपतहां जनपद जौनपुर, विष्णु प्रताप पुत्र अरविन्द निवासी चूड़ी मोहल्ला थाना शाहगंज जौनपुर को विस्फोटक सामग्री के साथ शनिवार को बड़ागांव नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशान देही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 127 धारा- 4/5 विस्फोटक अधि. पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।