इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक- 07.05.2026 को आवेदक द्वारा तहरीर दिया गया कि छोटी बहन को मोहित राजभर पुत्र राकेश राजभर निवासी खरौना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है काफी ढ़ूढने का प्रयास किया पर कुछ पता नही चल सका है। तहरीर के आधार पर मु.अ.सं.- 152/2026 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत था। सोमवार को उप निरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोहित राजभर पुत्र राकेश राजभर निवासी खरौना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को ग्राम खरौना से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।