Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Azamgarh:गनीपुर डगरहा गांव के दो युवकों की विंध्याचल धाम में गंगा में डूबकर मौत,तलाश जारी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मेहनाजपुर, आजमगढ़। क्षेत्र के गनीपुर डगरहा गांव के 14 लोग सोमवार को मिर्जापुर जनपद में स्थित विंध्याचल धाम दर्शन - पूजन करने पहुंचे थे।दर्शन - पूजन करने से पहले सभी गंगा स्नान करने दीवान घाट पर पहुंचे। गंगा स्नान के दौरान श्रद्वालु सूरज कुमार पुत्र संजय उम्र 27 वर्ष बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में डूबने लगे।चचेरे भाई सूरज को डूबता देख अभिषेक कुमार पुत्र जय प्रकाश उम्र 20 वर्ष उसे बचाने के लिए गया। लेकिन वह भी तेज धारा में डूब गया। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला और विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।