इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर।कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों ,वाँछित/ वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स.-180/26 धारा 105 बीएनएस थाना केराकत जौनपुर में नामित/वांछित अभियुक्त राम सेवक यादव पुत्र स्व.सियाराम यादव, सचिन यादवs/o रामसेवक यादव निवासीगण सिझवारा थाना केराकत जौनपुर को आजाद नगर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।