इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर,जौनपुर। क्षेत्र के मई गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे किसान कल्याण केंद्र भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। बताया गया कि भवन का निर्माण करीब 86 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई, जिस पर विधायक ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इससे पहले घटिया ईंटों के उपयोग को लेकर विरोध भी हुआ था, जिसके बाद जांच कर सामग्री बदली गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।