Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:खुटहन पुलिस ने पार्सल बॉय (डिलीवरी बॉय) से मोबाइल व रुपये झपट्टा मारकर छिनने वाले 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

 कब्जे से मोबाइल, मोटर साइकिल बरामद।

खुटहन, जौनपुर।कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में रविवार को वादी मुकदमा अभिषेक कुमार यादव पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम मियांचक थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दिया गया कि शनिवार दिन में पटैला बाजार से पार्सल आफिस शाहगंज जा रहा था कि रास्ते में सेवई नाला मन्दिर के पास अपनी मोटर साइकिल रोक कर पार्सल का पैसा गिन रहा था। तभी अचानक पिछे से एक मोटर साइकिल से तीन लोग आये और झपट्टा मार के मेरे पैसे व मोबाइल छीन कर भाग गये। जिनका वाइक नं. U.P.62 DJ 1443 अपाचे तथा दूसरी बाइक बिना नम्बर प्लेट की थी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-116/26 धारा-304(2) /351(3)/3(5) बीएनएस बनाम 1.तरूण कुमार सिंह पुत्र प्रदीप निवासी अमावा खुर्द थाना सरपतहाँ जौनपुर, 2.शिवम् गौतम पुत्र नरेन्द्र गौतम निवासी दुमदुमा थाना सरपतहाँ जौनपुर, 3.अविनाश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ईशापुर जौनपुर व 4. दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। रविवार  को पुलिस टीम आपस में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि सेवाई नाला के पास हुई छपट्टामारी में शामिल अपाची मोबाइल से दो व्यक्ति सुईथाखुर्द नहर के रास्ते पटैला की तरफ जा रहे हैं यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। पुलिस टीम नहर के रास्ते पर आकर टार्च की रोशनी में मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया कि सामने अचानक पुलिस को देखकर मोटर साइकिल चालक पीछे मोड़कर भागना चाहा परन्तु पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर कर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम शिवम् गौतम पुत्र नरेन्द्र गौतम निवासी ग्राम दुमदुमा, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष बताया। जामा तलाशी से कुल 620/- रूपये मिला। तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अभिनाश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम ईशापुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र 24 वर्ष बताया। जिसके जामा तलाशी से 01 मोबाइल VIVO V2321 PRO स्क्रीन टच तथा जेब से कुल 750/- रूपये मिला। तथा मोटर साइकिल नं. यू0पी0 62 डी0जे0 1443 अपाची रंग सफेद बरामद हैं। अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया।