इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर।कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार चौहान व थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह के निर्देशन में उ.नि. राजकुमार तिवारी मय हमराह हे.का. अखिलेश सिंह के अभियुक्त राजमन पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु.न. 837/25 धारा 60 अबकारी अधिनियम के घर पर दबिश दिया गया तो वारण्टी घर पर मौजूद मिला जिसे कारण हिरासत पुलिस में लिया गया। एवं नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।