Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सरायख्वाजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लूट-पाट एवं धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सरायख्वाजा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस उपनिरीक्षक विवेकानन्द सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर काजीबाजार चौराहे से आगे संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 29.04.2026 को उन्होंने हरियाणा निवासी सुभाषचन्द्र नामक व्यक्ति को शादी कराने का झांसा देकर ग्राम कोहड़ा मठ के पास बुलाया था। वहां तीनों अभियुक्तों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके पास से ₹80,000 नकद एवं पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाते हैं और उनसे लूटपाट करते हैं। उक्त घटना के संबंध में थाना सरायख्वाजा पर मु.अ.सं.- 262/2026 पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त देवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रिशभ के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों को उनके अपराध एवं धाराओं से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण आपराधिक इतिहास व बरामदगी का विवरण-1जयकिशन पुत्र इन्द्राज निवासी पाण्डेय उर्फ पुरुषोत्तमपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर।
1. मु.अ.सं.-262/2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।,2. मु.अ.सं.-271/2024 धारा 115(2), 351 बीएनएस थाना कोतवाली, जौनपुर।,3.मु.अ.सं.-63 /2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।4. मु.अ.सं.-351/2023 धारा 323, 504, 506, 325 भादवि थाना लाइन बाजार, जौनपुर।2.देवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रिशभ पुत्र स्व. बाबूराम निवासी हमजापुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर ।1. मु.अ.सं.-262 /2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।2.मु.अ.सं.-63/ 2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।3. मु.अ.सं.-588 /2025 धारा 191(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।,3.सचिन पुत्र सुरजबलि निवासी जासोपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।1. मु.अ.सं.-262/ 2026 धारा 318(4), 115(2), 309(6), 351(3) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।2. मु.अ.सं.-63/ 2026 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।3. मु.अ.सं.-27/2026 धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस थाना सरायख्वाजा, जौनपुर।