Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सपा नेताओं का आजाद हत्याकांड में दौरा, परिजनों को न्याय का भरोसा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सरायख्वाजा, जौनपुर। क्षेत्र के बडऊर गांव में युवक आजाद की हत्या के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।पूर्व विधायक ललई यादव ने परिजनों से मुलाकात कर कहा कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।वहीं मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी चिंताजनक है। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।नेताओं ने दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की। गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।