Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सुरेरी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 51.800 किग्रा.गांजा के साथ किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

 >01 चारपहिया वाहन, 01 मोबाईल व नगदी बरामद।

सुरेरी, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान धौकलगंज से चोरघट्टा पुल के रास्ते सुरेरी की तरफ आ रहे वाहन MAHINDRA SUV 500W नं0 UP32 EM6789 के साथ एक अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी नागनाथपुर हसरो थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर को 51.800 किलो ग्रांम गांजा के साथ एक मोबाईल नोकिया व 600 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-50/26 धारा-318(4) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।