Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, बढ़ा मानदेय।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ से प्रसारित संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान विभागीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर शिक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।राज्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी लंबे समय की मांग को सरकार ने पूरा किया है और अब उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं सांसद सीमा द्विवेदी ने इसे शिक्षामित्रों के सम्मान का दिन बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में आए बदलावों की सराहना की।कार्यक्रम में आठ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से 18,000 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।