इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मछलीशहर ,जौनपुर। मंगलवार की रात सड़क दुघर्टना में सीट बेल्ट लगाने के चलते बारातियों की जान बच गई। सीट बेल्ट लगे होने के कारण ऐन वक्त पर एअर बैग एक्टिव हो गया जिससे जन हानि नहीं हो सकी। गाड़ी को काफी नुकसान होने के बावजूद अंदर बैठे सभी लोग सकुशल बच गए।मामला विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव से जुड़ा है। उक्त गांव से एक बारात 5 मई को प्रयागराज जनपद के सहसो क्षेत्र में गई थी। सायं सहसो और फूलपुर के बीच दो नीलगाय अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गये और फोर व्हीलर नीलगायों से टकरा गई।टक्कर के चलते गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन लोग सुरक्षित बच गए। ड्राईवर के बगल बैठे महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पल के लिए लगा कि अब बचना मुश्किल है लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि तुरंत ही एअर बैग एक्टिव हो गया और लोगों की जान बच गई।