Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:लौंडिया लंदन से लाएंगे के गाने पर शरारती तत्वों एवं बारातियों में जमकर मारपीट।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। क्षेत्र के सिधवन गांव में गुरुवार 7 मई को एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब द्वारपूजा के दौरान बाराती और घराती पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए, जबकि दूल्हे की वाहन समेत दो वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर (डिहवा) गांव से बारात सिधवन गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद जलपान कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन द्वारपूजा के समय डीजे पर लौंडिया लंदन से लाएंगे गाने को बजाने को लेकर शरारती तत्वों एवं बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और लोगों को कुछ समझ में जब तक आता घराती और बाराती के पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।मारपीट की घटना में घराती पक्ष से हर्षित मिश्रा (18) पुत्र आलोक मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्रा (40) पुत्र बंशराज मिश्रा, गोली दुबे (60), गणेश मिश्रा (22) पुत्र पप्पू मिश्रा तथा अर्जुन मिश्रा (32) पुत्र मुन्नू मिश्रा और बाराती पक्ष से धीरज, पिंटू, टोनी सिंह समेत कई बाराती घायल हो गए। वही कोटिगांव निवासी अमन पांडेय की बाइक भी कुछ शरारती तत्वों ने तोड़कर आग लगाने की कोशिश किया लेकिन लोगों ने बचा दिया। बताया जाता है कि घायलों में दो से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार भदोही के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।घटना के बाद शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। वहीं मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।