इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना रामपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर मा. न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारन्ट के क्रम मे एक नफर वारन्टी दशरथ सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह निवासी ग्राम पट्टी जमालापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।