इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधोंना गांव के पास शुक्रवार को प्रयागराज से जौनपुर की तरफ जा रहे एक अर्टिगा कार और नीलगाय की भीषण टक्कर में निलगाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकी कार सवार बाल बाल बच गये।जानकारी के अनुसार उक्त अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आस—पास के लोगों ने कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल।हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी इंचार्ज रामाश्रय कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जेसीबी बुलाकर मृत्यु नीलगाय को दफन कराया दुर्घटना कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।