इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में व प्र.नि. जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कैलाश चौबे पुत्र रामसूरत चौबे निवासी ग्राम भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को भगरी बदलपुर पुलिया के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा कब्जे से 950 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 430/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।