Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: जिला कारागार का जिला जज,सीजेएम, डीएम एवं एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम), जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।