Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: डीएम और एसपी ने थाना चंदवक क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था का लिया जायजा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को थाना चंदवक क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।