इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चन्दवक,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चंदवक पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स.340/2026 धारा 191, 109(1), 352, 351(2) से सम्बंधित अभियुक्त रीता देवी पत्नी रामअवतार निषाद,परमिला देवी पत्नी हरेराम,मंजू निषाद पत्नी हरेमन निषाद व अभियुक्त,हरेराम पुत्र स्व.गिरधारी प्रसाद निवासीगण ग्राम बीरीबारी सारेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।