Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से दो रजिस्टर व 03 मोबाइल फोन बरामद


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा सोमवार को वांछित अभियुक्त विपुल सिंह शिवम 29 वर्ष पुत्र जिलेदार सिंह निवासी भुसौड़ी अरसिया बाजार थाना सरपतहां जनपद जौनपुर व अभय पटेल पुत्र अच्छेलाल पटेल निवासी जगदीशपट्टी थाना लाइन बाजार जौनपुर को मातापुर क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो रजिस्टर व 03 मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उ.नि. गिरीश मिश्रा, हे.का. आशिफ सिद्दीकी, हे.का. मिथिलेश राम शामिल रहे।