इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी, उपनिबंधक मड़ियाहूं राजेश कुमार मिश्रा, आपूर्ति निरीक्षक रेनू द्विवेदी, लेखपाल तथा मड़ियाहूं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।वहीं तहसील परिसर में निवर्तमान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को बैंड-बाजे के साथ फूल-मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी गई। तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, लेखपाल, मड़ियाहूं तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।नवागत उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।