Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:मड़ियाहूं के युवा साहित्यकार आदर्श पांडेय को साहित्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर।आदर्श पांडेय को शब्द- शब्द दर्पण संस्था द्वारा प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन में साहित्य गतिविधियों से प्रभावित होकर साहित्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित।इस कार्यक्रम में देश के 12 कवियों को किया गया है सम्मानित। हाल में ही दिल्ली साहित्यिक संस्था हिंदी न उर्दू अदबी संगम, ने साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए उनकी पुस्तक आधुनिक जगत के अनमोल रत्न पुस्तक में उनका परिचय प्रकाशित किया गया था साथ ही आधुनिक जगत के अनमोल रत्न सम्मान से सम्मानित किया था।

आदर्श पांडेय की कविताएं कई साहित्यिक पुस्तक और अखबारों में प्रकाशित हुई है। इसके पूर्व इनको आकाश गंगा बाल पटल सम्मान से भी 2022 में समानित किया जा चुका है। युवा साहित्यकार आदर्श वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे है।