इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 271/2026 धारा 305(a),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ मिश्रा उर्फ सिधेस उर्फ गोलू पुत्र रमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम सरावा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को जरिये मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किये गये रुपये बरामद कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।