Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:विधायक से 11 वर्षीय बालक ने की इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की मांग।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खुटहन,जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं की मांग को लेकर 11 वर्षीय राघव पालीवाल ने रविवार को जनता दर्शन में पहुंच विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग की। सेंट थॉमस रोड शाहगंज निवासी पशुचिकित्सा धिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के पुत्र राघव ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए बैडमिंटन खेलने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इंडोर स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।विधायक श्री सिंह ने राघव की पहल और खेल के प्रति उसकी जागरूकता की सराहना की। उन्होंने मौके पर ही नायब तहसीलदार पियूष सिंह और हल्का लेखपाल सौरभ से मोबाइल पर बातचीत कर उपयुक्त भूमि तलाशने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान पंकज सिंह सहित अन्य लोगों ने भी राघव के पहल की प्रशंसा की।