Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:राजा डीएम शिया इण्टर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय कराटा प्रतियोगिता का हुआ समापन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जौनपुर। ईण्डो निहान शोतोकान कराटे डू फेडरेशन के विहान दयाशंकर द्वारा प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियो गिता का आयोजन नगर के राजा डीएम शिया इण्टर कालेज में खेल मंत्री गिरिश चन्द्र यादव द्वारा उद्घाटित हुआ।भारत, नेपाल, भूटान व श्रीलंका के 250 खिलाड़ी भाग लिये। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगभग 22 सिनियर रेफरी एवं जजों की भूमिका रही। बंगाल से आये हानन्सी विजय साव, गुजरात से सिहान संपत्र सोनिकी, मुम्बाई महाराष्ट्र से सिहान राकेश व रांप के प्रेसिडेन्ट रिध्धशि ठाकुर, निलेश शर्मा, सिहान जेवियर, आशिर्वादन, नेपाल के रामवृक्ष ठाकुर, आशीष कुर्मी, कमल श्रेष्ठा सुनील राजभर, सेन्साई सुरेन्द्र यादव, रामलखन बिन्द रहे। प्रतियोगिता का समापन डा0 रामसूरत मौर्या अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका जौनपुर के हाथों हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सदफ हैदर, सेंसाई मो0 अवरार खां सहित कालेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों ने अपना योगदान किया।