इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से चोरी की मूर्तियाँ व घण्टों के साथ उपरोक्त चोरी में प्रयुक्त की जा जाने वाली कार बरामद।
जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, थाना लाइनबाजार व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में टीमों द्वारा थाना लाइनबाजार, पवारा, मीरगंज थाना क्षेत्रो के मंदिरो में हो रही घण्टा एवं मूर्तियों की चोरी के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कुम्भापुर थाना रामपुर में बुधवार को कुल 05 अभियुक्तगण शिवप्रकाश तिवारी उर्फ राजन पुत्र त्रिलोकी नाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर ,ब्रह्मदेव तिवारी उर्फ ओम तिवारी पुत्र त्रिलोकी नाथ तिवारी निवासी कुम्भापुर थाना रामपुर, जौनपुर, रोहित गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी जमालापुर थाना रामपुर, जौनपुर,रामबाबू जायसवाल पुत्र स्व. जीतलाल जायसवाल निवासी रामपुर थाना रामपुर, जौनपुर, रोहित गुप्ता पुत्र अवधनारायण गुप्ता निवासी गोपालापुर, थाना रामपुर, जौनपुर को मय चोरी की मूर्तियों एवं मंदिर के घण्टो के साथ मय चोरी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।