इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जखनियां, गाजीपुर। दुल्लहपुर, जखनियां तहसील भुड़कुड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के घटारो गांव में अचानक लगभग 11 बजे रात को 112 नम्बर पुलिस के पहुंचते ही सायरन की आवाज सुन लोग सन्न रह गए जहां स्थानीय लोगों से मिली। जानकारी के अनुसार एक महिला के साथ प्रेम का इजहार करने वाले प्रेमी के साथ एक बन्द रूम में महिला व युवक दोनों को पाया गया।दरवाजा अन्दर बाहर दोनों तरफ से बन्द था जहां 112 नम्बर पुलिस के पहुंचने के बाद बाहर से खोला गया लेकिन दरवाजा अन्दर से बन्द होने के कारण नहीं खुला तो स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की सहयोग से दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। घर में घुसे युवक को पुलिस थाने ले गये लेकिन क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई जिस सम्बंध में स्थानीय लोगों नें बताया कि महिला और युवक दोनों का घर पास-पास है। युवक शादी शुदा महिला से प्रेम करता है जिसके नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया है। इससे मिलने के लिए गया था लेकिन किसी नें दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया जिससे महिला और युवक घबड़ा गए और अपने परिजनों को जानकारी दी जिनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उचित कार्यवाही की। वहीं इस सम्बंध में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद महिला को घर में बंद कर दिया था। महिला को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और युवक की शान्ति भंग में चालान किया जा रहा है।