इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>डीडीसी ने सचिन राना को निलम्बित करने के दिया आदेश।
हरदोई। जनपद के हरियावा ब्लाक के ग्राम टेनी क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल सचिन राना की ईमानदारी की मिसाल है। गांव से उनके समर्थन में आयी भीड़।आखिर क्यों शासन की मंशानुसार व ईमानदार और विधि संगत कार्य करने के आदी लेखपाल सचिन राना जो महज दो वर्ष के कार्याकाल में ही गरीब कृषकों के दिलों पर राज करने लगे? कुछ तो बात होगी, वरना 16 किलोमीटर दूर शहर में चकबंदी कार्यालय पर आखिर क्यों भीड़ उनके समर्थन में जुटी है? ग्रामवासियों द्वारा लेखपाल की कोई शिकायत भी नहीं की गई, फिर आखिर क्यों डीडीसी लेखपाल सचिन को निलंबित करना चाहते हैं? कहीं यह सब किसी के दबाव में तो नहीं किया जा रहा है या ईमानदार लेखपाल की ईमानदारी उन पर भारी पड़ रही है? वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर लेखपाल पर कोई भी कार्यवाही हुई तो हम सभी चकबंदी अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।