Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:धर्मापुर के राजबहादुर ने अरविंद गोरखपुर को अखाड़े में किया चित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खुटहन, जौनपुर। मेंढ़ा गांव में रविवार को आयोजित दो दिवसीय अन्तर जनपदीय कुस्ती दंगल प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया।सबसे रोचक मुकाबला धर्मापुर के राजबहादुर और गोरखपुर के पहलवान अरविंद के बीच रहा। जिसमें राजबहादुर ने अरविंद को पटखनी देकर चित कर दिया। ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव सभी विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।प्रति योगिता में जौनपुर के रामसमुझ ने पिलकिछा के गोबिंद निषाद को, धीरज जौनपुर ने कन्हैया लाल जमैथा को, हर्षित तिवारी ने मनोज वाराणसी को, सचिन खोभरिया ने पिंटू बघाड़ी कलां को,पिन्टू खोभरिया ने बल्ला रामपुर नद्दी को,अमर देव रामपुर नद्दी ने आशीष गोरखपुर को,सचिन पिलकिछा ने आशीष दाउदपुर प्रतापगढ़ को,छोटू खोभरिया ने रंजीत कटघर को,शिवम बघाड़ी ने विशाल कपसिया को,बिपुल यादव खोभरिया ने अमन यादव राऊतपुर को दिन में तारे दिखाया।

विजयी पहलवानों को दर्शकों ने नकद इनाम देकर उन्हें उत्साहित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रमेश उर्फ झिनकू सिंह पहलवान रहे। कमेंट्री रामजी पाठक ने किया।इस मौके पर पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, समाज सेवी अरुण जायसवाल, प्रधानाध्यापक समर जीत तिवारी, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी, राधे सिंह, दिब्य प्रकाश सिंह, सत्यदेव सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी आदि  लोग मौजूद रहे।