Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:लंकाधिपति के दहन होते ही गगनभेदी जय श्रीराम से गुंजायमान हुआ गगन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>ऐतिहासिक दशहरा मेला भव्यता से हुआ सम्पन्न।

शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक दशहरा मेला 175 वर्ष पुरानी संस्था श्रीराम लीला समिति द्वारा शनिवार को सम्पन्न हुआ। असत्य पर सत्य की विजय रुपी भवसागर कों पार कर प्रभु श्रीराम ने लंकाधिपति रावण का वध किया। जैसे ही पुतले को दहन किया गया पूरा गगन जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा।इस दौरान प्रशासन पुलिस व समिति के लोग व्यवस्था सुदृढ़ करने में जी-जान से जुटे रहे।मुख्य अतिथि एवं मेला प्रमुख नगर की प्रथम महिला नपा अध्यक्ष रचना सिंह रहीं। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल एवं संचालन फिरतू राम यादव एवं सर्वेश शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। लीला संचालन प्रकांड विद्वान रामजी मिश्र ने किया। मेला व्यवस्था प्रमुख महामंत्री सर्वेष चौरसिया कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल रहे। लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, कुंभ करण वध, राम रावण युद्ध मंचन के बाद लीला मंचन के उपरांत रावण दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत लाइट एण्ड साउंड कार्यक्रम में युवा राम धुन पर थिरकते रहे।

मालूम रहे कि ऐतिहासिक दशहरा मेला में नगर व क्षेत्र की महिलाएं बच्चे टैक्टर ट्रक पर सवार हो मेला देखने आते है। पूर्व में बैलगाड़ी पर आते रहे। उपलब्धता न होने से अब टैक्टर पर लोग आते हैं। कई सौ टैक्टर पर सवार हो मेला में मेलार्थी पहुंचे। सफाई व्यवस्था हेतु नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महिनों से मैदान का सफाई कार्य चलता रहा। प्रशासनिक व्यवस्था हेतु उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया और पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा एक प्लाटून पीएसी के जवानों संग जुटे रहे।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायस वाल, शीतला प्रसाद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, मनोज अग्रहरि, उपाध्यक्ष फिरतू राम यादव आचार्य, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रहरि,घनश्याम जायस वाल, देवेश जायसवाल, सुनील अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, अर्पित जायसवाल, भुवनेश्वर कुमार, मनोज पांडेय, देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

>‘हर घर से निकले राम’ परिकल्पना को साकार रूप दे रहे बागी।

>दर्जनों की संख्या में श्रीराम रूप धारण करके दशहरा मेला में पहुंचे बच्चे

शाहगंज, जौनपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेने उनके आदर्शों को जीवन में ढालने एवं प्रेरणा लेने हेतु नगर के समाजसेवी सुशील सेठ बागी निकल पड़े हैं। पिछले 7-8 वर्ष से परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रदेश के विभिन्न रामलीला समिति आयोजकों को हर घर से निकले राम कार्यक्रम का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर के दशहरा मेले में दर्जनों बच्चों ने राम रुप धारण कर मेला स्थल पर पहुंचे। परिकल्पना एवं संस्थापक सुशील सेठ बागी, राजकुमार कसेरा, बबलू बरनवाल, सुशील मोदनवाल,
राकेश केसरवानी, मुकेश कसेरा, श्रवण अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, अमन अग्रहरि, हिमांशु यादव, संतोष ओम सेठ, विनय अग्रहरी में रहे। अन्त में आयोजक श्री बागी ने सभी को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

>ऐतिहासिक दशहरा में अद्भुत रथों की हो रही सराहना।

>ऐतिहासिक मेले के चलायमान पुष्पक विमान रथ के प्रदाता हैं गोपाल जायसवाल।

शाहगंज, जौनपुर। समाजसेवी गोपा जायसवाल ने अपने पिता जगत प्रसाद जायसवाल की स्मृति में उक्त रथ का निर्माण करा समिति को समर्पित किया था। वहीं लंकाधिपति रावण के स्वर्णयुक्त रथ का निर्माण सुनील सुडडू ने कराया था। दोनों रथों की डिजाइन व निर्माण स्थानीय कलाकार शंशाक शेखर मोदनवाल ने किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं लंकाधिपति रावण के अद्भुत रथों की जमकर तारीफ हो रही है।

>मेलार्थियों के स्वास्थ्य के लिये लगा मेडिकल शिविर।

शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक दशहरा पर्व पर लगे मेले के केन्द्रीय पांडाल में मेलार्थियों के स्वास्थ्य हेतु डाक्टरों की टीम मौजूद रहीं। इस दौरान डा आरबी यादव, डा हरिओम मौर्य, डा आरके वर्मा, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव, फिरोज अहमद आदि दवा आदि मौजूद रहे।