Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Shravasti:नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही: मो. शमीम

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

>यातायात प्रभारी ने जनपद में चलाया अभियान।

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव व क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा विभिन्न यातायात जागरुकता कार्यक्रमों के दृष्टिगत जनपद न्यायालय केमुख्य गेट पर यातायात प्रभारी मो0 शमीम व यातायात टीम द्वारा आम जन मानस को यातायात नियमों सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया जिससे उनके जीवन में सड़क पर चलते समय किसी प्रकार की हानि का सामना न करना पड़े। साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी किया गया जिससे जनपद में यातायात नियमों का पालन अधिक से अधिक लोगों द्वारा किया जाये व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जाय।