Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Shravasti:सर्राफा/पेट्रोल पम्प/गैस एजेंसी/भट्ठा सहित व व्यवसाइयों संग एएसपी ने की मासिक गोष्ठी।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के प्रमुख व्यवसाइयों सर्राफा, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं भट्ठा स्वामियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं के निरा करण के संबंध में गोष्ठी की। अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्र से आये सभी व्यापारी बंधुओं से उनका परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम जाना तत्पश्चात व्यापारियों से उनके क्षेत्र में आ रहीं प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।गोष्ठी में प्रमुख तौर पर व्यापारी बंधुओं द्वारा यातायात, सड़क अतिक्रमण, टैक्सी, बस स्टैंड की व्यवस्था न होने तथा थाना, चौकियों पर निरंतर बैठक न होने जैसी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। उपरोक्त समस्याओं को जानने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, कस्बों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण विरोधी अभियान चलवाने, बाजारों की सुरक्षा के लिए रात्रि में पुलिस गस्त, पिकेट बढ़ाने, बैंक, एटीएम के आस-पास निरंतर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग करने तथा थाना, चौकियों पर व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर मासिक गोष्ठी किए जाने के संबंध में व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने व्यापारी बंधुओं को पुलिस विभाग द्वारा उनको हर संभव सहयोग दिए जाने तथा उनके साथ सद्व्यवहार किए जाने का भी आश्वासन दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सर्राफा, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, भट्ठा व्यवसाइयों से गार्डों, चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने तथा बाल श्रम न कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय घटना जैसे: चोरी, लूट आदि की रोकथाम हेतु प्रत्येक व्यवसायी को अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने जन सहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लिए सभी व्यापारी बंधुओं को धन्यवाद भी दिया। अग्निकांड जैसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी व्यापारी बंधुओं से सुरक्षा के उपकरणों को अपने संस्थान पर लगाने तथा ऑनलाइन ठगी/साइबर अपराध से बचने के लिए अपना ओटीपी किसी से शेयर न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी बैंक डिटेल किसी अनजान से शेयर न करने के संबंध में भी निर्देशित किया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात मो0 शमीम, सूफी सगीर अहमद, अमित श्रीवास्तव, हामिद मंसूरी, ज्ञानचंद, दयाशंकर गुप्ता, आलम गिर, अतहर हुसैन, अशोक यादव, आफताब अहमद, मुजम्मिल अहमद, जमाल अहमद, राजेश रस्तोगी, विनीत त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।