Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Shravasti:एएसपी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना। इस दौरान शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल निराकरण के लिये निर्देशित किया।जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 2 भूमि विवाद, 3 पारिवारिक विवाद व 10 अन्य से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।