इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
चन्दवक, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ''ऑपरेशन वज्रपात'' के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी केराकत पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्रांतर्गत कर्रा गैंग के नाम से संचालित अपराधिक कृत्यों मे सक्रिय गैंग के सदस्यों को शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा-170, 126, 135 बी.एन.एस में कुल 02 अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र प्रशान्त निवासी ग्राम बिहदर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर,सुधांशु पुत्र महेन्द्र निवासी बिहदर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह,उ.नि. रामकुमार ओझा चौकी प्रभारी बजरंगनगर थाना चन्दवक जौनपुर, हे.का. बृजभूषण यादव शामिल रहे।