Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​15 फीट गहरे कुएं में गिरा बछड़ा

बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के देवचन्दपुर क्षेत्र के माली बस्ती में स्थित शांति स्वरूप पंडा के पुराने पंपिंग सेट के कुएं में असंतुलित होकर एक बछड़ा गिर गया।मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुआं गहरा एवं सकरी होने से स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचित करने के बाद सम्बन्धित फायर ब्रिगेड पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड पुलिसकर्मी धर्मेश राय, कुलदीप पांडेय, पंकज सिंह, कमलेश कुमार, अजय कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ रस्सी की मदद से गहरे कुएं में फंदा लगाकर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। घटनास्थल पर डायल 112 की टीम भी तब तक पहुंच चुकी थी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची टीम की सराहना किया। इस अवसर पर आकाश गिरी, विकास गिरी, सूरज सेठ, शुभम माली, निराले गिरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।