इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थानास्थनीय पर पंजीकृत मु.अ.स.-249/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना केराकत जौनपुर मे नामित/वांछित अभियुक्त पंकज सोनकर पुत्र अमरजीत सोनकर निवासी सुन्दर नगर कोलोनी थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को देवकली तिराहा थाना केराकत जौनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पंकज सोनकर पुत्र अमरजीत सोनकर निवासी सुन्दर नगर कोलोनी थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त में चालान न्यायालय भेज दिया गया।