Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : 25 जनवरी को मनाया जायेगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में बैठक किया जहां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद स्तर व तहसील स्तर पर वृहद रुप से मनाये जाने हेतु चर्चा की गई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी तहसील स्तर व समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम होगा और मतदाता शपथ दिलाई जायेगी तथा नये युवा मतदाता को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम टीडी इन्टर कालेज में दिन में 11 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र—छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टीडी इन्टर कालेज पहुंचेगे जहाँ मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेंहदी व पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूर्ण मनोयोग एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाय। बैठक में प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, वरिष्ठ सहायक महमूद अली, शिवकुमार, डॉ ब्रहम प्रकाश प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।