Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:सड़क हादसे युवक गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कम्प मचा दिया। टीवीएस बाइक से जा रहा युवक धनापुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे कटवार रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस 112 व डायल 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।