Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार लोग हुये घायल।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने मे कार पलट गयी। कार में सवार 4 लोग घायल हो गये। उनके साथ मौजूद कुछ माह की मासूम एकदम सुरक्षित बच गयी। जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह, सेजल सिंह तथा अन्नू की 4 माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी। कार को उनका चालक बबलू चला रहा था। कार हौज टोलप्लाज़ा के आगे पहुंची तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गयी। चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर में हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गयी। कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं। संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंच गये।उन्होंने घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया।