Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​सीओ मड़ियाहूं ने नूरपुर बाजार में पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

सुरेरी, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नूरपुर बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा ने फीता काटकर किया जहां थाना प्रभारी राजेश मिश्रा सहित तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान क्षेत्राधिकारी ने चौकी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनमानस को त्वरित सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध हो सकेगी। वहीं रामायण पाठ हुआ जिसके बाद नगेसरा के समाजसेवी पंकज शर्मा व शिवम शर्मा ने क्षेत्राधिकारी श्री कुशवाहा को अंगवस्त्र भेंट करके नगेसरा गांव में पुलिस चौकी बनाने की मांग किया। इस अवसर पर नूरपुर प्रधान अरविंद पटेल, अनिल प्रधान पट्टी कीरत राय, अरविंद पाण्डेय, विनोद मिश्रा, प्रबंधक डा० सुबास चंद्र गुप्ता, अर्पित विष्णु, चौकी सहयोगी रामकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, उपनिरीक्षक राम आशीष यादव, सिपाही शिवशंकर यादव, चितरंजन यादव, दीवान अनवर अली सहित तमाम पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।