Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : डीएम ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी सिकरारा में एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोटिस निर्गत होने के उपरान्त सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन के पश्चात अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत किया गया था जिसके क्रम में सुनवाई हेतु ऐसे मतदाता अपने साक्ष्य लेकर प्रस्तुत हुए है। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उनका फोटो भी लिया गया है। साक्ष्य मिलान के पश्चात फोटोयुक्त मतदाता निर्वाचक नामावली में उनका नाम सम्मिलित किया जाएगा। सुनवाई हेतु आज जो लोग अनुपस्थित है, उन्हें पुनः सुनवाई हेतु तिथि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मतदान से ही सुदृढ लोकतंत्र का निर्माण होता है। उन्होंने उपस्थित लोगो को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे युवा जो 1 जनवरी के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की अर्ह आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह फॉर्म-6 भर सकते हैं। साथ ही फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र संलग्न करना भी अनिवार्य है। इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।