Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में महीने की प्रथम जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई जिसका संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि उक्त बैठक का प्रमुख उद्देश्य पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूप—रेखा तैयार करने एवं आगामी जिला पंचायत चुनाव के संदर्भ में रहा। बैठक में वरिष्ठ सदस्य अनुरागमणि त्रिपाठी, सोम वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबलू गुप्ता, संजय कन्नौजिया, बबलू गायक, लाले बिन्द, लालजी बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।