Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : 20 फरवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी बिजली।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के निर्माण हेतु 33 के0वी0 लाइन मुस्तफाबाद के स्थानान्तरण का कार्य 20 फरवरी को कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जायेगा। लाइन स्थानान्तरण के दौरान 33/11 के0वी0 मुस्तफबाद से पोषित क्षेत्रों की प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अधिशासी अभियन्ता ने देते हुये कटौती अवधि में विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग बनाये रखने की अपील किया।