इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बदलापुर के कुशल संचालन में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स.-330/26 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंजीत गौतम पुत्र अजय गौतम निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को पीली नदी पुल शाहपुर के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।